कोरोना: छत्तीसगढ़ में आज 2502 नए मरीज़

छत्तीसगढ़  में आज 2502 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई है| वहीं 102 मरीज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। वही राज्य में कोरोना संक्रमित 2 मरीज की मौत हुई है|

0 85
Wp Channel Join Now

रायपुर | छत्तीसगढ़  में आज 2502 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई है| वहीं 102 मरीज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। वही राज्य में कोरोना संक्रमित 2 मरीज की मौत हुई है| कोरोना के नये omicron वेरिएंट का न्य मरीज सामने नहीं आया है|

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मीडिया बुलेटिन के मुताबिक  रायपुर में सबसे ज्यादा 830 नए कोरोना मरीज मिले है। बिलासपुर में 335, रायगढ़ में 277, दुर्ग में 201, कोरबा में 246, जांजगीर चांपा में 190, महासमुंद में 15, जशपुर में 89, राजनांदगांव में 123 मरीज मिले हैं।

महासमुंद  कलेक्टर डोमन सिंह कोरोना संक्रमित हो गए हैं। लक्षण दिखने के बाद शनिवार देर शाम उन्होंने टेस्ट कराया था। इसकी रिपोर्ट रविवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

रविवार को पीएचई मंत्री रूद्र गुरु भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। पीएचई मंत्री के स्टॉफ के सात लोग की  भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं विधायक धनेंद्र साहू भी कोरोना से संक्रमित हो गए है।

भाजपा के पूर्व विधायक और रायपुर जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।  कोरोना के लक्षण नजर आने पर उन्होंने घर पर खुद को आइसोलेट कर लिया था। एक दिन पहले ही टेस्ट के बाद उनकी  रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.