भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा संक्रमित देश बना हुआ

भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा संक्रमित देश बना हुआ है | भारत में बुधवार को कोरोना के 2,82,970 नए मामले सामने आये और 441 मरीजों की मौत दर्ज की गई|

0 86
Wp Channel Join Now

नई दिल्ली |  भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा संक्रमित देश बना हुआ है | भारत में बुधवार को कोरोना के 2,82,970 नए मामले सामने आये और 441 मरीजों की मौत दर्ज की गई| इन नये मामलों के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,79,01,241 हो गई है |  वहीँ मौतों का कुल आंकड़ा 4,87,202 पर पहुँच गया  है। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 18,31,000 हो गई है |

इधर भारत में omicron ओमिक्रॉन मामलों की संख्या 8,961 पहुच गई है और महाराष्ट्र सबसे ज्यादा  प्रभावित राज्यों में पहले स्थान पर है | कल के मुकाबले 0.79 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई |

स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय के मुताबिक भारत में  पिछले 24 घंटे में देशभर में 1,88,157 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 3,55,83,039 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 93.88 प्रतिशत है।

वहीँ  पिछले 24 घंटे में देशभर में 18,69,642 टेस्ट किए गए हैं। अब तक देश में लगभग 70.74 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

भारत के सबसे अधिक प्रभावित राज्यों  में  महाराष्ट्र में अब तक 72,82,128 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,41,885 लोगों की मौत हुई है। दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 54,30,258 ​​लोगों को संक्रमित पाया गया है और 51,026 मौतें हुई हैं।

इसी तरह 32,88,700 ​मामलों और 38,465 मौतों के साथ कर्नाटक और 29,87,254 मामलों और 37,038 ​मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

उधर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 15-18 आयुवर्ग के 50 प्रतिशत किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाये जाने पर हर्ष व्यक्त किया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया के ट्वीट के उत्तर में प्रधानमंत्री ने कहाः

“युवा और तरुणाई से भरा भारत राह दिखा रहा है!

यह उत्साहवर्धक खबर है। हमें उत्साह बनाये रखना है।

टीका लगवाना और कोविड-19 सम्बंधी सभी प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है। हम सब मिलकर महामारी से लड़ेंगे।”

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी  के मुताबिक दुनिया भर में कोरोना के मामले बढ़कर 33.35 करोड़ से ज्यादा हो गए हैं अब तक कुल 55.5 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई|

अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील  है |

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.