छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में लू की चेतावनी

छत्तीसगढ़ में  बस्तर को छोड़कर शेष संभाग इन दिनों भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं | मौसम विभाग ने लू (ग्रीष्म लहर) चलाने की सम्भावना जताई है|

0 154
Wp Channel Join Now

रायपुर | छत्तीसगढ़ में  बस्तर को छोड़कर शेष संभाग इन दिनों भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं | मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में रायपुर, दूर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में एक दो पैकेट में लू (ग्रीष्म लहर) चलाने की सम्भावना जताई है | मौसम विभाग ने तदाशय की सूचना राहत आपदा विभाग को दे दी है |

छत्तीसगढ़  के अधिकांश हिस्से में तापमान 40 डिग्री से अधिक हो चुका है। रायगढ़ में अब तक का सर्वाधिक 44 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।  रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग में तापमान 43-44 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच चुका है।

पढ़ें : गर्मियों में पेट से संबंधित रोगों से कैसे बचें 

टांगा, बैलगाड़ी, भैसागाड़ी  प्रतिबंधित

भीषण गर्मी एवं तेज धूप की स्थिति को देखते हुए छ.ग. राज्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड रायपुर द्वारा एक आदेश जारी कर कृषि पशुओं को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक भारवाही पशुओं पर सामग्री रखकर या सवारी हेतु उपयोग करने से अथवा टांगा, बैलगाड़ी, भैसागाड़ी पर वजन ढोने को प्रतिबंधित कर दिया है। यह आदेश पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण “परिवहन एवं कृषिक पशुओं“ पर क्रूरता निवारण नियम 1965 के नियम 6(3) के तहत जारी किया गया है।

इस संबंध में उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा गया है। आदेश में कहा गया है कि जिलों में प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान निरंतर बना रहता है।

इस दौरान भारवाही पशुओं के उपयोग करने से पशु अधिक तापमान से बीमार हो सकता है अथवा लू के कारण उनकी मृत्यु भी हो सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.