पदमपुर उपचुनाव के लिए बीजद ने वर्षा सिंह बरिहा को बनाया उम्मीदवार

बीजू जनता दल (बीजद) ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए सोमवार को ओडिशा के बरगढ़ जिले के पदमपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए दिवंगत विधायक बिजय रंजन सिंह बरिहा की बेटी वर्षा सिंह बरिहा को अपना उम्मीदवार बनाया है।

0 274
Wp Channel Join Now

भुवनेश्वर। बीजू जनता दल (बीजद) ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए सोमवार को ओडिशा के बरगढ़ जिले के पदमपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए दिवंगत विधायक बिजय रंजन सिंह बरिहा की बेटी वर्षा सिंह बरिहा को अपना उम्मीदवार बनाया है।

बीजद सुप्रीमो नवीन पटनायक को धन्यवाद देते हुए वर्षा ने कहा कि मैं महिला सशक्तिकरण पर जोर दूंगी। मैंने अपने पिता से बहुत कुछ सीखा है और इसे लागू करने की कोशिश करूंगी। वह 16 नवंबर को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।

 सत्तारूढ़ दल के एक सूत्र ने कहा कि 29 वर्षीय कानून स्नातक वर्षा को उपचुनाव के मैदान में उतारकर बीजद सहानुभूति हासिल कर सकती है और महिला मतदाताओं को आकर्षित कर सकती है।

भाजपा और कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए क्रमश: प्रदीप पुरोहित और सत्य भूषण साहू को अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि दो अक्टूबर को भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में बीजद विधायक बिजय रंजन सिंह बरिहा का निधन हो गया था।

उपचुनाव के लिए मतदान 5 दिसंबर को होगा जबकि परिणाम 8 दिसंबर को घोषित होने वाले हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 नवंबर है। 18 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 21 नवंबर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.