छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में बिहार-आंध्र के 3 इंजीनियरों की मौत  

0 87
Wp Channel Join Now

जांजगीर-चांपा| छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संभाग के जांजगीर-चांपा जिले में ट्रक की टक्कर में बोलेरो सवार बिहार के 2 इंजीनियर और आंध्रप्रदेश के 1 इंजीनियर की मौत हो गई| वहीं दो अन्य लोगों को गंभीर हालत में   अस्पताल में दाखिल कराया गया है| मृतक जशपुर के कुनकुरी से झारखंड तक जो सड़क निर्माण चल रहा है उसमें अथॉरिटी इंजीनियर थे|

मिली जानकारी के मुताबिक जांजगीर-चांपा जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र के समीप जेठा में ट्रक एवं बोलेरो में टक्कर हो गई| इस दुर्घटना में बोलेरो में सवार तीन इंजीनियरों की मौके पर ही मौत हो गई|

ट्रक ड्राइवर की लापरवाही के चलते यह दुर्घटना हुई है| फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया|

बताया गया कि मृतक जशपुर के कुनकुरी से झारखंड तक जो सड़क निर्माण चल रहा है उसमें अथॉरिटी इंजीनियर थे| सभी कुनकुरी से बिलासपुर एक सिविल इंजीनियर के शादी में शामिल होने जा रहे थे|

मृतकों के नाम एस एल लोकनाथम आंध्रप्रदेश (50 वर्ष) वीपी सिंह गया बिहार (45 वर्ष) विक्रमजीत सिंह कोडरमा बिहार (25 वर्ष) है. वहीं घायल युवक का नाम वाय एस राव है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.