ओडिशाः मानसून सत्र का बदला समय, अब शाम सात बजे तक चलेगी सदन की कार्यवाही

ओडिशा विधानसभा (ओएलए) का मानसून सत्र 2 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इस मानसून सत्र में समय को लेकर कुछ बदलाव किया गया है। इसकी जानकारी स्पीकर बिक्रम केशरी अरुखा ने बुधवार को दी है।

0 114
Wp Channel Join Now

भुवनेश्वर| ओडिशा विधानसभा (ओएलए) का मानसून सत्र 2 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इस मानसून सत्र में समय को लेकर कुछ बदलाव किया गया है। इसकी जानकारी स्पीकर बिक्रम केशरी अरुखा ने बुधवार को दी है।

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सदन की कार्यवाही अब दोपहर के सत्र के साथ 6 घंटे तक चलेगा। अब शाम 4 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे के बजाय शाम 7 बजे तक चलेगा। उन्होंने कहा कि सदन कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करेगा।

सत्र में 24 कार्य दिवस होंगे और यह 4 अगस्त को समाप्त होगा। साथ ही वित्त मंत्री निरंजन पुजारी मानसून सत्र के पहले दिन वर्ष 2022-23 के लिए पूर्ण बजट पेश करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.