झारखंड में गरीबों को पेट्रोल-डीजल पर 25 रुपये की छूट  

झारखंड की सरकार ने दो साल पूरा होने के अवसर पर प्रदेश के  गरीब दुपहिया चालकों को ऐलान किया है कि राज्य स्तर से दो पहिया वाहन के लिए पेट्रोल पर प्रति लीटर  25 रूपये की छूट देगी|

0 108
Wp Channel Join Now

 

रांची| झारखंड की सरकार ने दो साल पूरा होने के अवसर पर प्रदेश के  गरीब दुपहिया चालकों को ऐलान किया है कि राज्य स्तर से दो पहिया वाहन के लिए पेट्रोल पर प्रति लीटर  25 रूपये की छूट देगी| 26 जनवरी 2022 से ये लाभ मिलना शुरु हो जाएगा| ये फायदा वो राशन कार्डधारी ले सकते हैं जिनके पास बाइक या स्कूटी है|

एक गरीब परिवार को हर महीने 10 लीटर पेट्रोल लेने में छूट मिलेगी|  250 रुपये प्रति माह प्रति गरीब परिवार के बैंक खाते में राशि ट्रांसफर की जायेगी|

इसका फायदा चार पहिया वाहन धारकों को नहीं मिलेगा|

झारखंड  के सीएम श्री सोरेन ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम से गरीब परिवार अपनी फसल और सब्जियों को बाजार में नहीं बेच पाते थे| घर में रखे बाइक या स्कूटी का उपयोग नहीं कर पाते थे|  इस कारण राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है |

राज्य के गरीब राशन कार्डधारियों को   इससे   काफी हद तक राहत मिलेगी| कहा कि राज्य सरकार सभी लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए सतत प्रयासरत है| इसी दिशा में यह एक कदम है|

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.