पिथौरा गिरना के जंगल में बायसन की शिकारी करंट से मौत ?

महासमुंद जिले के  वन परिक्षेत्र पिथौरा के गिरना बीट के कक्ष क्र 229 में कल रात एक बायसन मृत अवस्था में  पाया गया। प्रथम दृष्टया बायसन की मौत विद्युत करंट से हुई होगी।

0 251
Wp Channel Join Now

पिथौरा। महासमुंद जिले के  वन परिक्षेत्र पिथौरा के गिरना बीट के कक्ष क्र 229 में कल रात एक बायसन मृत अवस्था में  पाया गया। प्रथम दृष्टया बायसन की मौत विद्युत करंट से हुई होगी। लिहाजा वन विभाग का डॉग स्क्वाड की सहायता से आरोपियों तक पहुचने के प्रयास विभाग द्वारा किये जा रहे है।

मिली जानकारी के अनुसार गिरना वन क्षेत्र के कक्ष 229 में एक बायसन (गौर) की मौत के बाद उसकी गन्ध दूर तक जा रही थी। कल शाम कुछ ग्रामीणों ने इसे देखा और इसकी सूचना वन विभाग को दी। ग्रामीणों के अनुसार बायसन बुरी तरह गन्ध कर रहा है।

स्थानीय रेंजर को घटना की सूचना मिलते ही सोमवार की रात ही घटना स्थल पहुच कर मौका मुआयना कर वहां दो गार्ड की ड्यूटी लगा दी गयी। आज प्रातः मृत बायसन के शरीर पर करंट के चिन्ह देख कर शिकार के संदेह में जिला मुख्यालय से डॉग स्क्वाड बुलाया गया।

इन पंक्तियों के लिखे जाने तक डॉग बायसन के पास से सीधे गिरना ग्राम की ओर मुड़ गया। अब शाम तक पता चल पाएगा कि मृत बायसन किस शिकारी की हरकत से मारा गया।

आरोपी पकड़े जाएंगे–रेंजर

दूसरी ओर स्थानीय रेंजर जे के गंडेचा ने इस प्रतिनिधि को बताया कि इस क्षेत्र में भी शिकारी करंट युक्त फंदा लगाकर चीतल शिकार करने वालो के फंदे में फंसने से ही बायसन की मौत हुई होगी। लिहाजा डॉग स्क्वाड बुला कर आरोपियों तक पहुचने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी जल्द ही गिरफ्त में आ जाएंगे।बहरहाल बायसन के पंचनामा एवम पोस्टमॉर्टम के बाद उसको जलाया जाएगा।

बता दें करंट से जंगली जानवरों का शिकार ,शिकारियों का आसान हथियार रहा है |

करंट देकर सांभर का शिकार करने वाले 4 ग्रामीण गिरफ्तार

गर्मियों में प्यासे वन्यजीव पानी की  तलाश में आते इसी  तरह शिकारी करंट से मारे जाते रहे हैं |

करंट देकर जंगली सुअर का शिकार, 5 गिरफ्तार

कई बार हाथी , भालू, तेंदुआ जैसे जानवर ही नहीं इन्सान भी इसकी चपेट में आकर जान गंवाते रहे हैं |

deshdigital के लिए रजिंदर खनूजा

Leave A Reply

Your email address will not be published.