आंगनबाड़ी के छत का टाइल्स गिरने से 4 बच्चे घायल,जाँच के आदेश

छत्तीसगढ़ के दुर्ग संभाग के बालोद जिले में आज सोमवार एक आंगनबाड़ी केन्द्र में छत का टाइल्स गिरने से 4 बच्चे घायल हो गए।   इधर महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया कलेक्टर को घटना की जांच कर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

0 299
Wp Channel Join Now

दुर्ग| छत्तीसगढ़ के दुर्ग संभाग के बालोद जिले में आज सोमवार एक आंगनबाड़ी केन्द्र में छत का टाइल्स गिरने से 4 बच्चे घायल हो गए।   इधर महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया कलेक्टर को घटना की जांच कर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। श्रीमती भेंड़िया ने घायल बच्चों के समुचित इलाज और देख-भाल के निर्देश भी कलेक्टर को दिए हैं।

श्रीमती अनिला भेंड़िया ने इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो यह सुनिश्चित करने को कहा है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन अमले ने तुरंत 108 एंबुलेंस के माध्यम से बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में बच्चों का इलाज किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा बालोद जिले के ग्राम भैसबोड़ के आंगनबाड़ी केंद्र में हुआ| आंगनबाड़ी केंद्र में 29 बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। इस दौरान अचानक छत पर लगा टाइल्स बच्चों पर गिर गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सहित प्रशानिक अमला मौके पर पहुंचा। जख्मी बच्चों को  अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि 1 साल पहले ही आगनबाड़ी बना है और अब इसके टाइल्स उखड़ने लगे हैं। इससे आगनबाड़ी निर्माण के गुणवक्ता पर सवाल उठ रहे हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.