बहू ने मां के साथ संबंध बनाते देख ससुर की कुल्हाड़ी मारकर कर दी हत्या

पनी माँ और  ससुर को  देह सम्बन्ध की अवस्था में देख बहू ने अपने ससुर की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी | लाश को पिता और माँ के साथ मिल दफना दिया | पुलिस ने बहू समेत 5 को गिरफ्तार किया है |

0 168
Wp Channel Join Now

बिलासपुर | अपनी माँ और  ससुर को  देह सम्बन्ध की अवस्था में देख बहू ने अपने ससुर की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी | लाश को पिता और माँ के साथ मिल दफना दिया | पुलिस ने बहू समेत 5 को गिरफ्तार किया है | घटना गौरेला मरवाही जिले की है |

पुलिस के मुताबिक 6 अक्टूबर की सुबह  गौरेला थाना इलाके के ग्राम बनझोरका टिकरीकला के एक खेत में आधा दफ़न एक लाश की सूचना ग्रामीणों ने दी |

मौके पर पहुंची पुलिस ने  लाश  की शिनाख्त मानपुर निवासी चैन सिंह के 45 वर्ष के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना की जांच शुरू की|

पीएम रिपोर्ट में पता चला कि मृतक की हत्या किसी धारदार हाथियार से हमला कर की गई थी। वहीं पुलिस को ये भी जानकारी मिली कि मृतक चैन सिंह का अपनी समधन के साथ अवैध संबंध था।

पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतक की समधन को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू की गई। तो उसने पूरा वाकया सामने रखा |

आरोपी महिला ने बताया कि  उसका समधी चैन सिंह 1 अक्टूबर को शराब के नशे में उसके घर आया था। उसे अपने साथ सूनसान जगह ले जाकर  शराब पिलाई और फिर उसके साथ संबंध बनाने लगा।

इस बीच उसकी बेटी रामप्यारी उन्हें ढूंढते   पहुंच गई | अपने ससुर को मां के साथ संबंध बनाते देख  घर गई और वहां से कुल्हाड़ी लाकर अपने ससुर के सिर पर वार कर दिया जिससे ससुर चैन सिंह  की मौके पर ही मौत हो गई।  घटना के बाद पिता और माँ के साथ मिलकर एक खेत में दफना दिया|

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.