राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर छत्तीसगढ़ को 12 राष्ट्रीय पुरस्कार

राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर छत्तीसगढ़ को 12 राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने जा रहा है। इसमें दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के लिए जिला वर्ग में जहां जिला पंचायत कबीरधाम को चुना गया है। वहीं ब्लॉक वर्ग के लिए पाटन एवं सूरजपुर का चयन हुआ है।

0 181
Wp Channel Join Now

रायपुर | राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर छत्तीसगढ़ को 12 राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने जा रहा है। इसमें दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के लिए जिला वर्ग में जहां जिला पंचायत कबीरधाम को चुना गया है। वहीं ब्लॉक वर्ग के लिए पाटन एवं सूरजपुर का चयन हुआ है।

इसके अलावा ग्राम वर्ग एवं अन्य कैटेगरी में भी विभिन्न पंचायतों का चयन पुरस्कार के लिए हुआ है। राज्य की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर आगामी 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह जम्मू एवं काश्मीर के सम्बा जिला के पल्ली में आयोजित होगा। समारोह में प्रधानमंत्री बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे।

इस मौके पर देशभर के विभिन्न ग्राम पंचायत एवं ब्लॉक व जिला पंचायतों को उल्लेखनीय कार्य व उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।

दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के लिए जिला वर्ग में जिला पंचायत कबीरधाम के साथ ब्लॉक वर्ग के लिए पाटन एवं सूरजपुर का चयन हुआ है।

वहीं ग्राम पंचायत वर्ग में धमतरी जिले के ग्राम छिपली व हर्दीभाटा, कोरिया जिले के चिरमी, बालोद जिले के पैरी, सूरजपुर जिले के बसदई एवं कबीरधाम जिले क केजेदाह को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

इधर चाइल्ड प्रेंडली ग्राम पंचायत अवार्ड कैटेगरी में रायपुर जिले के आरंग ब्लॉक के अंतर्गत बनचरौदा को पुरस्कृत किया जाएगा। ग्राम पंचायत डेवलेपमेंट प्लान अवार्ड कैटेगरी में दुर्ग जिले के जेवरा को सम्मानित किया जाएगा।

वहीं नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम पुरस्कार के लिए रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक अंतर्गत सरोरा को चुना गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.