पूर्व विधायक की पत्नी ने पति पर लगाया शारीरिक प्रताड़ना का आरोप

डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामजी भारती की पत्नी ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रामजी भारती की पत्नी संगीता भारती ने अपने पति के दूसरी महिला से अवैध संबन्ध हाने, मानसिक और शारीरिक रूप से...

0 116
Wp Channel Join Now

राजनांदगांव। डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामजी भारती की पत्नी ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रामजी भारती की पत्नी संगीता भारती ने अपने पति के दूसरी महिला से अवैध संबन्ध हाने, मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के अलावा फर्जीवाड़ा करने का भी आरोप लगाया है। पूर्व विधायक रामजी भारती की पत्नी संगीता ने ये सारे आरोप डोंगरगढ़ प्रेस में प्रेसवार्ता के दौरान लगाए हैं।

डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामजी भारती की पत्नी संगीता भारती ने डोंगरगढ़ प्रेस क्लब में आज कॉन्फ्रेंस ली। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने पूर्व विधायक रामजी भारती के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं। संगीता भारती ने कहा कि पूर्व विधायक का किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध है, जिसके चलते उनके द्वारा पीड़िता को शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा है। उनका राजनांदगांव में एक मकान है। जिसे फर्जी रूप से बिक्री करने का प्रयास भी रामजी भारती कर चुके हैं।

इसके अलावा पीड़िता के नाम से एलआईसी था जिसे पूर्व विधायक रामजी भारती द्वारा फर्जी तरीके से आहरित कर लिया गया है। आपको बता दें कि पारिवारिक मामला कोर्ट में है तो वहीं संपत्ति से जुड़े मामले में पीड़िता ने मीडिया के माध्यम से शासन प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। संगीता भारती के भाई दूजे खंडेलवाल भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मौजूद रहे। दूजे खंडेलवाल ने आरोप लगाया कि राजनंदगांव के पुरम कॉलोनी स्थित घर को भी फर्जी तरीके से बेचने की कोशिश रामजी भारती द्वारा की गई थी। इसके अलावा फर्जी साइन करके संगीता भारती के नाम की एलआईसी की पॉलिसी का भी आहरण रामजी भारती ने कर लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.