भारतीय हॉकी टीम के सफर में उड़ीसा का है अहम योगदान

भारतीय महिला और पुरुष हॉकी टीम के ओलंपिक में शानदार सफर में ओडिशा सरकार भी सहभागी रही है। सहारा कंपनी के खराब आर्थिक हालात को देखते हुए करार से हटने के बाद ओडिशा सरकार भारतीय हॉकी के प्रायोजक के तौर पर सामने आई थी।

टोक्यो । भारतीय महिला और पुरुष हॉकी टीम के ओलंपिक में शानदार सफर में ओडिशा सरकार भी सहभागी रही है। सहारा कंपनी के खराब आर्थिक हालात को देखते हुए करार से हटने के बाद ओडिशा सरकार भारतीय हॉकी के प्रायोजक के तौर पर सामने आई थी।

राज्य सरकार पिछले 3 साल से भारतीय हॉकी टीम को स्पॉन्सर कर रही है। हाल के वर्षों में पुरूष हॉकी विश्व कप, विश्व लीग, प्रो लीग और ओलंपिक क्लॉलिफार्स जैसे कई बड़े टूर्नामेंट के मैच भुवनेश्वर में हुए हैं।

ओडिशा सरकार की तरफ से लगातार विभिन्न माध्यमों से हॉकी टीमों को सहायता किया जाता रहा है। ओडिशा देश का अकेला राज्य हैं जो किसी भी राष्ट्रीय हॉकी टीम का आधिकारिक पार्टनर हैं।

एकनिष्ठ, अखंड, अक्षुण्ण भारतीय जर्सी पर इंडिया के साथ ‘ओड़िसा’ लिखे होने का यही कारण है। उड़ीसा तब हॉकी के लिए सामने आया जब वह कठिन हालातों में थी। ऐसे में राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सहयोग के लिए हाथ बढ़ाया।

contribution in the journey of Indian hockey teamIndian hockey teamOrissa
Comments (0)
Add Comment