कोलता समाज रायपुर द्वारा नामयज्ञ 23 अप्रैल को, ओडिशा की मंडलियाँ शामिल

छत्तीसगढ़ कोलता समाज रायपुर ईकाई द्वारा 23 अप्रैल 2022 को हरि कीर्तन नाम यज्ञ(अष्टप्रहरी) का आयोजन किया जा रहा है | इसमें ओडिशा की भी कीर्तन मंडलियां शामिल होंगी | रायपुरा, रायपुर स्थित सामाजिक भवन में  यह आयोजन का षष्ठम् वर्ष  है |  
कोलता समाज रायपुर द्वारा नामयज्ञ 23 अप्रैल को, ओडिशा की मंडलियाँ शामिल

रायपुर । छत्तीसगढ़ कोलता समाज रायपुर ईकाई द्वारा 23 अप्रैल 2022 को हरि कीर्तन नाम यज्ञ(अष्टप्रहरी) का आयोजन किया जा रहा है | इसमें ओडिशा की भी कीर्तन मंडलियां शामिल होंगी | रायपुरा, रायपुर स्थित सामाजिक भवन में  यह आयोजन का षष्ठम् वर्ष  है |

मिली जानकारी के मुताबिक 23 अप्रैल 2022  शनिवार की  सुबह 8 बजे कलश यात्रा निकलेगी | दोपहर 12 बजे हरिनाम  उच्चारण किया जायेगा | 24-04-2022, रविवार संध्या पूर्णाहुति एवं महाप्रसाद का वितरण किया जायेगा |

हरि कीर्तन नाम यज्ञ में ओडिशा से भी कीर्तन मंडलियों को न्योता दिया गया है |  इनमें  हिल्लीपाली कीर्तन मण्डली बरगढ़ , महुलपाली कीर्तन मण्डली बरपाली , सान कंजारी कीर्तन मण्डली जगदल्ला बरगढ़ हैं |

छत्तीसगढ़ से आमंत्रित दलों में खैरगढ़ी कीर्तन मण्डली सरिया , और डुमरपाली कीर्तन मण्डली बया-पिथौरा शामिल हैं |कीर्तन प्रेमी इन मंडलियों की कला और गायन का रसास्वादन कर सकेंगे |

आयोजक मण्डली जय रामचंडी कीर्तन मण्डली रायपुर ने हरि कीर्तन  प्रेमियों , समाज के बंधुओं को सपरिवार शामिल होकर यज्ञ पुण्य लेने की अपील की है |

आयोजन स्थल में सभी लोगों के लिए अविरल भंडारा की व्यवस्था की गई है |

बता दें कोरोना काल के 2 बरसों में  यह आयोजन नहीं हो सका था | 2 बरस बाद हो रहे इस आयोजन से समाज में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है |

Kolta Samaj RaipurNamayagya by Kolta Samaj Raipur on 23rd AprilNayagna on 23rd AprilodishaOdisha's congregations includedओडिशा की मंडलियाँ शामिलकोलता समाज रायपुरनामयज्ञ 23 अप्रैल को
Comments (0)
Add Comment