21 साल की सिनी शेट्टी ने जीता मिस इंडिया का खिताब, पढे पूरी खबर

कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने जीता मिस इंडिया का खिताब| देश को इस साल की अपनी मिस इंडिया मिल गई है। रविवार को फेमिना मिस इंडिया 2022 की घोषणा की गई और ये खिताब अपने नाम किया है कर्नाटक की रहने वाली सिनी शेट्टी ने। सिनी ने कई खूबसूरत और इंटेलिजेंट को- कंटेस्टेंट्स को मात देकर ये खिताब जीता।

0 293
WhatsApp Group Join Now

मुंबई। कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने जीता मिस इंडिया का खिताब| देश को इस साल की अपनी मिस इंडिया मिल गई है। रविवार को फेमिना मिस इंडिया 2022 की घोषणा की गई और ये खिताब अपने नाम किया है कर्नाटक की रहने वाली सिनी शेट्टी ने। सिनी ने कई खूबसूरत और इंटेलिजेंट को- कंटेस्टेंट्स को मात देकर ये खिताब जीता।

रविवार को जिओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में सिनी को फेमिना मिस इंडिया 2022 का ताज पहनाया गया। 21 वर्षीय सिनी का जन्म मुंबई में हुआ था, लेकिन वो कर्नाटक की रहने वाली हैं। उनके पास अकाउंटिंग और फाइनेंस में बैचलर्स की डिग्री है और फिलहाल वो सीएफए का एक प्रोफेशनल कोर्स कर रही हैं।

फर्स्ट रनरअप

इसकी फर्स्ट रनर अप रहीं राजस्थान की रहने वाली रूबल शेखावत। रूबल का मानना है कि परफेक्शन से ज्यादा जरूरी प्रोग्रेस है। रूबल को डांसिंग, एक्टिंग, पेंटिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में रुचि है और बैडमिंटन खेलना पसंद है।

भरतनाट्यम डांसर भी हैं सिनी शेट्टी

मौजूदा समय में 21 साल की सिनी शेट्टी सीएपए (चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट) की पढ़ाई कर रही हैं। इसके अलावा वो भरतनाट्यम डांसर भी हैं। सिनी शेट्टी ने सिर्फ 4 साल की उम्र से ही भरतनाट्यम सीखना शुरू कर दिया था। मिस इंडिया के इस ग्रैंड फिनाले इवेंट में नेहा धूपिया, कृति सेनन, मनीष पॉल, राजकुमार रॉव, डिनो मोरिया, मिताली राज, मलाइका अरोड़ा समेत कई बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया। जहां पर सबने जमकर मस्ती भी की।

मनासा वाराणसी ने पहनाया मिस इंडिया का ताज

फेमिना मिस इंडिया 2021 मनासा वाराणसी ने मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी को ताज पहनाया। यह इवेंट बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया के लिए भी बेहद खास था। क्योंकि साल 2002 में इसी दिन नेहा मिस इंडिया बनी थी। लिहाजा नेहा धूपिया को मिस इंडिया बने हुए 20 साल पूरे हो गए थे। जिसे वहां मौजूद सभी लोगों ने मिलकर सेलिब्रेट किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.