यूक्रेन से लौटे छत्तीसगढ़ के छात्र दिल्ली में सीएम भूपेश बघेल से मिले
सीएम भूपेश बघेल से आज यूक्रेन से लौटे छत्तीसगढ़ के छात्रों ने मुलाकात की और वहां के हालात साझा किये | सीएम भूपेश बघेल ने ट्विट करते यह जानकारी दी और लिखा , हौसला, हिम्मत हर कठिन समय को हरा देता है|
नई दिल्ली | सीएम भूपेश बघेल से आज यूक्रेन से लौटे छत्तीसगढ़ के छात्रों ने मुलाकात की और वहां के हालात साझा किये | सीएम भूपेश बघेल ने ट्विट करते यह जानकारी दी और लिखा , हौसला, हिम्मत हर कठिन समय को हरा देता है|
बता दें आज रविवार तडके यूक्रेन में फंसे 240 छात्रों को लेकर हंगरी से उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की एक और विशेष उड़ान इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंची | इन छात्रों में छत्तीसगढ़ के कई छात्र हैं |
यूक्रेन से लौटे छत्तीसगढ़ के छात्र-छात्राओं के साथ छत्तीसगढ़ सदन, नई दिल्ली में.
हौसला, हिम्मत हर कठिन समय को हरा देता है. pic.twitter.com/e5XMwyRDkN
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) February 27, 2022
सीएम भूपेश बघेल ने कल ही कहा था कि है कि यूक्रेन से अपने निजी खर्चें से छत्तीसगढ़ लौटने वाले छात्रों और नागरिकों के खर्च का वहन छत्तीसगढ़ सरकार करेगी।
सीएम भूपेश बघेल, राहुल गांधी के आवास पर आज महवपूर्ण बैठक में शामिल हो रहे है | बैठक में राजस्थान सीएम अशोक गहलोत और प्रियंका गांधी भी शामिल हैं ।